

सिवनी मालवा / लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशों के परिपालन में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026- 27 प्रारंभ हुआ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा में प्रवेश उत्सव के पूर्व सभी छात्र-छात्राओं पालकों तथा शिक्षकों ने भोपाल से प्रसारित राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम डिजिटल टीवी पर देखा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का सजीव भाषण सुना। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रसारित लघु फिल्म को भी छात्र-छात्राओं ने देखा उसके पश्चात प्रवेश उत्सव कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन कर का कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक अखिलेश यादव द्वारा किया गया। संस्था के प्राचार्य राममोहन रघुवंशी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की तथा बताया कि नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो गया है। कक्षा 9 वी में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का बेसलाइन टेस्ट सभी विषयों का 1 अप्रैल 2026 से 5 अप्रैल 2026 तक लिया जाना है। सभी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा निशुल्क पाठय पुस्तकों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विगत सत्र 2025- 26 में 85% से अधिक उपस्थिति वाले कक्षा नौवीं से किरण गौर कक्षा दसवीं से सृष्टि गाठले कक्षा 12वीं से अंतिम मालवीय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिक अनुशासित छात्र-छात्राओं में कक्षा दसवीं से आराधना, आकांक्षा कक्षा 12वीं से संजना, निशा, साहिल तथा विनायक को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य राममोहन रघुवंशी, कन्हैयालाल गौर, शरद मालवीय, राजेंद्र गौर, उदय गौर, रवि गोरेवर, श्रीमती संध्या मस्कोले संस्था के शिक्षक शिव शंकर चौधरी, वीरेंद्र यादव, योगेंद्र मालवीय, सुनीता राजपूत, शिखा रघुवंशी, शिवम ठाकुर, शिवानी यादव आदि उपस्थित थे।

