
नर्मदापुरम / जिले की सभी नवांकुर संस्थाओ की एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कार्यालय संयुक्त संचालक उद्यान के संभागीय प्रशिक्षण केंद्र नर्मदापुरम में किया गया। यह समस्त आयोजन उपसंचालक उद्यान जिला नर्मदापुरम रीता मरकाम एवं जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नर्मदापुरम पवन सहगल के निर्देशन में किया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सुश्री विजया लक्ष्मी बलबंडे वरिष्ठ उद्यान विस्तार अधिकारी एवं श्रीमती रेशमी कुमारी ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में सभी विकासखंड की नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला समन्वयक पवन सहगल के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान, प्रस्फुटन प्रशिक्षण,bग्रामोदय से अभ्युदय अभियान, नर्सरी संचालन, संस्कार केंद्र संचालन, जन सूचना केंद्र संचालन, प्याऊ संचालन, सेक्टरस्तर बैठक आदि विषयों पर सभी नवांकुर संस्थाओ की विस्तार से समीक्षा की उन्होंने ने कहा कि सभी लोग टीम भावना से एकजुट होकर कार्य।करें। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्ययोजना निर्माण कर कार्य करने की बात कही उन्होंने आज दिनांक तक नवांकुर संस्थाओ द्वारा जिले में किये गए कार्यो का प्रस्तुतिकरण किया। कार्यशाला में उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सभी को नर्सरी निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्होंने पॉलीथिन बेग की उपलब्धता, बीज उपचार की विधि, नर्सरी बेड बनाने का तरीका पौधा रोपण, बीज एवं पौंधों का चयन, मिट्टी परीक्षण, मौसम की अनुकूलता, अलग अलग प्रकार से पौधारोपण की विधि, किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी आदि विषयों सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस दौरान उनके द्वारा सभी नवांकुर संस्थाओ के द्वारा नर्सरी निर्माण के सम्बंध में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी दिया। कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रतिभागियों जिला व ब्लॉक समन्वयक के साथ उद्यान विभाग की नर्सरी का भृमण कर प्रायोगिक अभ्यास भी किया। कार्यक्रम में स्वागत व आभार प्रदर्शन विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद जिला नर्मदापुरम नरेंद्र देशमुख द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त विकासखंड समन्वयक जिले की समस्त 35 नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

