
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम के युवा व्यवसायी रहे स्वर्गीय नयन खंडेलवाल की स्मृति में उनके पिता हेमंत खंडेलवाल (मामाजी) द्वारा मंगलवार को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर लगवाया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर ने फीता काटकर वाटर कूलर का शुभारंभ किया। इस भीषण गर्मी में जिला अस्पताल में आए मरीजों के परिजनों को ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कामले, स्व. नयन के पिता हेमंत खंडेलवाल, आदित्य राय, कमलेश खंडेलवाल, आशा खंडेलवाल निलेश खंडेलवाल, आरती खंडेलवाल, अंकिता खंडेलवाल, नितेश खंडेलवाल, प्रीतेश खंडेलवाल, लीला खंडेलवाल, हरिशंकर शर्मा, उमेशसिंह ठाकुर, मनीष परदेशी, मनीष तिवारी, दिनेश चौकसे, कपिल गौर, गौरव बामने, सुमन राय, अखिलेश मेहता, प्रसन्ना मेहता, युगल, आरंभी सहित नगर के गणमान्य सहित खंडेलवाल परिवार उपस्थित रहा।

