नर्मदापुरम / दिनांक 31.03.2026 को संस्कृत विषय के शिक्षकों का ऑनलाइन ब्रिज कोर्स प्रशिक्षण संपन्न हुआ, जिसमें जिले के सभी शासकीय विद्यालयों के नवमी कक्षा में पढ़ाने वाले संस्कृत शिक्षकों ने प्रतिभागिता की । इस प्रशिक्षण में ब्रिज कोर्स से संबंधित कक्षा संचालन, मूल्यांकन एवं परिणाम अपलोड करने से संबंधित चर्चा हुई । तथा ब्रिज कोर्स पाठ्यक्रम के उद्देश्य तथा किस तरह से कक्षा कक्ष में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम कैसे पढ़ाया जाना है, इस विषय पर परिचर्चा संपन्न हुई । शिक्षकों ने संस्कृत अध्यापन से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं भी विषय विशेषज्ञों से पूछीं जिनका समाधान किया गया । जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार सभी शिक्षकों को पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए गए। तथा एडीपीसी राजेश गुप्ता के द्वारा शिक्षकों को अभ्यास तथा मूल्यांकन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया । विषय विशेषज्ञ के रूप में अरुण कुमार दुबे तथा मनोज कुमार पांडेय ने शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

