
सिवनी मालवा / 28-29 मार्च को नलवाई की आग से ग्राम चतरखेड़ा निवासी दो किसानों की गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई थी । ग्राम चतरखेड़ा के ग्रामीणों ने मानवता का उदाहरण देते हुए छोटे-छोटे दोनों गरीब किसानों को स्वेच्छा से 40 कुंटल गेहूं और करीब ₹15,000 की नगद राशि देकर आपसी सौहार्द का उदाहरण प्रस्तुत किया । ग्राम चतर खेड़ा के आसपास किसी के द्वारा लगाई गई नलवाई की आग में ग्राम चतरखेड़ा के ही लखन लाल पाल की 4:30 एकड़ और सतीश पिता मदन लाल 1 एकड़ 50 डिसमिल रकुंव में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई । छोटे-छोटे और गरीब किसान होने के कारण ग्रामीणों ने अपनी सहृदयता का परिचय देते हुए तुरंत निर्णय लिया और 29 तारीख की रात में ही पूरे गांव से इच्छा अनुसार दान लेकर पीड़ित परिवारों को 40 क्विंटल गेहूं और ₹15,000 की नगद राशि देकर सांत्वना प्रदान की । अगुवाई करने वाले युवकों में से भोला रघुवंशी ने बताया कि हम किसानों की भरपाई तो नहीं कर सकते लेकिन हमारे गांव की किसान किसी आपदा में है तो उनकी मदद करना हमारा पहला कर्तव्य है ।
एसडीएम ग्राम चतर खेड़ा किसानों के बीच पहुंचे……
एसडीएम विजय राय को जैसे ही यह जानकारी पता लगी वे तुरंत ही ग्राम चतर खेड़ा पहुंच गए । एसडीएम श्री राय ने मुसीबत के समय गरीब किसानों की मदद करने के लिए ग्रामीणों को बधाइयां दीं, साथ ही साथ उन्होंने किसानों को नलवाई ना जलाने के नुकसान के बारे में भी जानकारी दी । इस अवसर पर राहुल रघुवंशी, कान्हा शर्मा, भोला रघुवंशी, पिंटू रघुवंशी, बलराम रघुवंशी, सतीश रघुवंशी, दिनेश रघुवंशी, अजय रघुवंशी, बाबू मालवीय, शेखर मालवीय, राहुल रघुवंशी, महेंद्र मालवीय, अनिल पाठक, प्रशांत रघुवंशी, पीड़ित किसान लखन लाल पाल और सतीश पाल के साथ अनेक ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

