
सिवनी मालवा / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर समिति सिवनी मालवा ने शीतल जल सेवा कार्य का शुभारंभ कर शासकीय कोर्ट परिसर के सामने मेन रोड पर प्याऊ का उदघाटन किया। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री सुशील गोहर ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद नर सेवा नारायण सेवा के भावना से निरंतर सेवा कार्य को चलाता हे। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद नगर समिति सिवनी मालवा द्वारा स्थानीय शासकीय कोर्ट परिसर के सामने मेन रोड पर शीतल जल सेवा कार्य प्याऊ के शुभारंभ कार्यक्रम में अतिथि आचार्य पुनीत दुबे, पुरोहित घनश्याम तिवारी, विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर, भारतीय जनता पार्टी विधानसभा संयोजक वीरेंद्र मिश्रा, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र गौर, पूर्व जिला प्रचारक ऋषिकांत पटवा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह यूईके, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर सिंह राजपूत, विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, पार्षद प्रशांत यादव, अनुसूचित मोर्चा वरिष्ठ नेता विजय यूरिया, पार्षद डॉ. किरण राठौर, भाजपा नगर मंत्री मनोज, कपिल, प्रमोद एवं मातृशक्ति संयोजिका नीलिमा सप्तपुते बारिया, अधिकवक्ता गण राम यादव, पुष्पेंद्र बुंदेला, विकास पाठक, ऋषि यादव, आनंद भार्गव, विवेक शर्मा, राकेश मिश्रा, दीपक पाल, नीरज पाल, आदित्य अंसांगे, शैलेन्द्र सिंह, विनय नामदेव, सिंपी आदि अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना कर मटकों जल कुंड का पूजन कर नगर वासियों जल पिलाकर शीतल जल सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया। शीतल जल सेवा कार्य उदघाटन अवसर पर आचार्य पूज्य पुनीत दुबे ने कहा कि गर्मी के प्रकोप के बीच विश्व हिंदू परिषद द्वारा शीतल जल सेवा केंद्र के शुभारंभ अवसर पर धर्माचार्य पंडित पुनीत दुबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोपरि माना गया है। परहित सरिस धर्म नहीं भाई की भावना को आत्मसात करते हुए यह कार्य समाज के लिए प्रेरणा बनकर सामने आया है। यह सेवा कार्य समाज को बल प्रदान करते है, एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते है।
नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र गौर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते है औऱ सभी को आगे आकर जनहित के कार्यों को में योगदान देने प्रेरित करते है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह यूईके ने कहा कि निस्वार्थ सेवा की भावना से प्रारंभ किया गया यह शीतल जल सेवा प्याऊ निश्चित ही आने वाले दिनों में अनेक लोगों के लिए राहत ओर संतोष का माध्यम बनेगा।
विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा कि जल सेवा सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है। शास्त्रों में भी प्यासे को पानी पिलाना पुण्य कार्य बताया गया है। इस कार्य में विहिप के साथ सभी सहभागी बने यही सेवा कार्य का संकल्प होगा। पूर्व जिला प्रचारक ऋषिकांत पटवा ने कहा कि शीतल जल सेवा केंद्र का शुभारंभ सेवा ओर संस्कार का अनुपम उदाहरण है। अधिवक्ता विनय सिंपी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल ही जीवन है का संदेश सदियों से दिया जाता रहा। कार्यक्रम का संचालन पूज्य पुरोहित घनश्याम तिवारी ने किया एवं सभी का आभार जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने व्यक्त किया। विश्व हिंदू परिषद शीतल जल सेवा कार्य प्याऊ के उदघाटन अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, नगर मंत्री सुशील गोहर, नगर सह संयोजक देव बाथब, नगर मिलन प्रमुख नरेंद्र यदुवंशी, नगर सह मिलन प्रमुख नितेश पंवार, तिलक बाथब, नगर समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले, नगर धर्माचार्य संपर्क प्रमुख ओमप्रकाश जोशी, नगर सेवा प्रमुख विनोद रघुवंशी, मातृशक्ति सह संयोजिका नीलिमा सप्तपुते, नैतिक विश्वकर्मा, यश केवट के साथ बड़ी संख्या में नागरिक जन कार्यकर्ता मातृशक्ति उपस्थित रही।

