
इटारसी / मंगलवार को जिला काँग्रेस कार्यालय में कॉंग्रेस विमुक्त घुमक्कड़ जनजाति विभाग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर अर्जुन कुचबंदिया को मनोनीत किया जाने पर जिला काँग्रेस कार्यालय मे जिला काँग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय की उपस्थित में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अर्जुन कुचबंदिया का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला काँग्रेस अध्यक्ष शिवाकान्त गुड्डन पांडेय के साथ नगर काँग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, वरिष्ठ काँग्रेस नेता एवं इंटक के जिला अध्यक्ष शेख रमजान, जिला काँग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, राजेन्द्र गोस्वामी, अतुल तिवारी, सोनू बकोरिया, अनूप गाचले, पिंटा भदरेले, संतोष बामने, आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष राहुल दुबे, मयंक कलोसिया, भारत कुमार, रितिक, करन, विक्रम यादव, अनुज, सुल्तान, बंटी, विवके, कुलदीप, दीपक, लव आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

