
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा थोटा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन तथा एसडीओपी इटारसी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में निरीक्षक मदन पवार थाना प्रभारी केसला के द्वारा थाना स्टाफ के साथ ग्राम मोरपानी के हत्या कांड का खुलासा करते हुए 04 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 27.03.2026 को शाम करीब 07.00 बजे मोरपानी धाना केसला के जीतेन्द्र कलमे, शिवा, शिवनारायण उर्फ डीजे तथा हरिओम सभी जाति कोरकू के व्दारा गांव के ही सुनील कलमे को उसके घर के सामने आंगन में जाकर आरोपी जीतेन्द्र के व्दारा उसकी बहन शिल्पा से मोबाईल क्यो लिया, कहकर आरोपी जीतेन्द्र तथा उसके सभी साथी शिवा, शिवनारायण, हरिओम सभी के व्दारा माँ बहन की गंदी गंदी गाली देकर सुनील को लात घूसों से मारपीट करने लगे। झगडे की आवाज सुनकर पड़ोसी किराना गुमठी वाले जंगल सिंह दौडकर बीच बचाव करने आया। तभी सुनील को उसकी बहन एवं भाभी ने छुडा कर ले गये। फिर चारो आरोपियो के द्वारा मृतक जंगल सिंह को बीच में क्यो आया कहकर गंदी गंदी गाली गुफ्तार कर मारपीट कर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी एवं जाते जाते बोलकर गए कि सुनील को नही बचाता, तो तेरी जान नही जाती। मृतक जंगल सिंह को उसके परिजन डीएसपीएम अस्पताल इटारसी लेकर गये जहां डाक्टर ने जंगलसिंह की मृत्यु हो जाना बताया। अस्पताल मेमो पर थाना इटारसी मे मर्ग क्र. 0/26 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर मृतक के शव का पीएम कराया। बाद घटनास्थल थाना केसला का होने से मर्ग डायरी दिनांक 28.03.26 को प्राप्त होने पर असल मर्ग क्र. 10/26 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर बारीकी से जांच की गई। मर्ग जांच पर से अप.क्र. 35/26 धारा 103 (1).296 (बी).3 (5) बीएनस का दिनांक 29.03.2026 को कायम कर विवेचना के दौरान आरोपियान जीतेन्द्र कलमे, शिवा सिलु, शिवनारायण उर्फ डीजे उर्फ कल्लू मवासे, हरिओम लविस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो को माननीय न्यायालय इटारसी पेश किया। जहां से आरोपियो को जेल वारंट बनने से जिला जेल नर्मदापुरम मे दाखिल किया गया ।
गिरफ्तार आरोपियो के नामः —–
1. जीतेन्द्र कलमे पिता रामेश्वर कलमे उम्र 26 साल निवासी मोरपानी थाना केसला।
2. शिवा सिलु पिता जयपाल सिलु उम्र 19 साल निवासी मोरपानी थाना केसला।
3. शिवनारायण उर्फ डीजे उर्फ कल्लू पिता झनक मवासे उम्र 25 साल निवासी मोरपानी थाना केसला।
4. हरिओम पिता सुरेश लविस्कर उम्र 21 साल निवासी मोरपानी थाना केसला।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केसला निरीक्षक मदन पवार, सउनि अनंतराम लोधी, आर. हेमराज यादव, आर. अमित राय, आर. राहुल उघडे, चालक प्र. आर. उमेश रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

