नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), पिपरिया मोहित कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया के द्वारा थाना क्षेत्र में हुई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया गया। दिनांक 28-29/03/2026 की दरमियानी रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मियो को देखकर 03 व्यक्ति भागने लगे तो पुलिस कर्मियो द्वारा उनका पीछा कर उनको पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि हम लोग चोरी करने के उदेश्य से घूम रहे थे, पूछताछ पर अपना नाम इब्राहिम उर्फ इल्लम पिता नफीस शाह निवासी टावर मोहल्ला पिपरिया, नेतराज पिता देवेन्द्र कौरव निवासी लिलवानी गाडरवाडा, अशरफ खान निवासी पिपरिया, भरतू उर्फ भरत पिता श्रीराम कहार निवासी सिधी कालोनी गाडरवाडा का होना बताया। थाने क्षेत्र के अन्र्तगत हुई चोरी के बारे में पूछताछ कि गई, तो उन्होने पहले भी चोरी करना स्वीकार किया थाना स्टेशन रोड पिपरिया के अपराध कमांक 393/25 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस, अपराध कमांक 05/26 धारा 331 (4),305 (ए) बीएनएस, अपराध कमांक 47/26 धारा 331 (4),305 (ए) बीएनएस, अपराध कमांक 82/26 धारा 331 (4),305 (ए) बीएनएस, का अपराध पंजीबध्द होकर विवेचना में है। आरोपियो से उक्त अपराधो में चोरी किया गया मशरूका नगदी व जेवर के सबंध में पूछताछ कर मशरूका बरामद किया गया। आरोपियो से 23,000 रूपये नगदी ओर सोने चांदी के जेवरात बरामद किये गये। आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
1- इब्राहिम उर्फ इल्लम पिता नफीस शाह निवासी टावर मोहल्ला पिपरिया।
2- नेतराज पिता देवेन्द्र कौरव निवासी लिलवानी गाडरवाडा।
3- अशरफ खान निवासी पिपरिया।
4- भरतू उर्फ भरत पिता श्रीराम कहार निवासी सिधी कालोनी गाडरवाडा।
आरोपियो की पतारसी कर गिरफ्तारी एवं बरामदगी में समस्त थाना स्टेशन रोड पिपरिया की भूमिका सराहनीय रही।

