
नर्मदापुरम / संयुक्त सैनी माली सामाजिक कल्याण समिति नर्मदापुरम की वार्षिक बैठक का गरिमामय आयोजन सम्पन्न हुआ। बैठक कार्यक्रम का शुभारंभ युगपुरुष, समतामूलक समाज के महान पुरोधा महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संरक्षक कुंवर सिंह सैनी, रामकृष्ण सैनी, बसंत कुमार सैनी, सुरेश कुमार सैनी एवं समिति के अध्यक्ष अजय सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में समाज के उन दिवंगत महानुभावों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के उत्थान हेतु उल्लेखनीय योगदान दिया। इसके पश्चात समिति अध्यक्ष श्री अजय सैनी द्वारा वर्ष भर की गतिविधियों का विस्तृत वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, वहीं कोषाध्यक्ष श्री राजेश सैनी ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर पारदर्शिता का परिचय दिया।
समिति के सचिव ब्रजमोहन सैनी ने बताया की बैठक में आगामी 11 अप्रैल को आयोजित होने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपने विचार रखे। समिति के सह सचिव एवं मीडिया प्रभारी अंकित सैनी ने जानकारी देते हुए बताया की बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशालि छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही, समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को “समाज सेवा रत्न” सम्मान से विभूषित किया जाएगा तथा समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का अभिनंदन भी किया जाएगा। समिति के उपाध्यक्ष गोविंदा सैनी ने बताया कि बैठक का एक प्रमुख विषय समाज के भवन निर्माण को लेकर भी रहा, जिसमें युवाओं ने अत्यंत उत्साह के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दिशा में शीघ्र ही ठोस कार्ययोजना बनाकर भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इस आयोजन हेतु मध्यप्रदेश के माली सैनी समाज के समाजसेवियों को भी आमंत्रण प्रेषित किया जाएगा। साथ ही, इटारसी, सांगाखेड़ा कला, रायपुर, जासलपुर, निमसाड़िया, शाहगंज एवं ग्राम सोयत सहित विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में पधारने हेतु आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से गयाप्रसाद सैनी (पूर्व सरपंच), महेश कुमार सैनी, राजेश कुमार सैनी, राजू सैनी (पूर्व जनपद सदस्य), मनीष सैनी (जनपद सदस्य), पप्पू सैनी, बंटी सैनी, गोलू सैनी, रंजन सैनी, तरुण सैनी, हरिश सैनी, राममोहन सैनी, कोमल प्रसाद सैनी, रमित सैनी, राजेश सैनी (गुरु जी), कपिल सैनी, अलोक सैनी, राधेश्याम सैनी, नीरज सैनी, शंकर सैनी, राजु सैनी, महेश सैनी, दीपक सैनी, अभय सैनी, निकुंज सैनी आदि सहित अनेक गणमान्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। अंत में सभी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

