

नर्मदापुरम / भगवान महावीर स्वामी की जब वाणी खिरती थी, तब इस के सभी प्राणी देव मनुष्य पशु पछी सब एक ही स्थान पर बैठकर श्रवण करते थे। जैन धर्म का शुभ संदेश….
“जिओ ओर जीने दो“……
इसी बात को ध्यान में रखकर आज 30 मार्च महावीर जयंती पर पंछियों की रक्षा हेतु स्थानीय सेठानी घाट पर आम जन को माटी के सकोरे वितरित किये। ताकि इस भीषण गर्मी में पंछियों को पानी मिल सके। सभी को सकोरे देने वालो से भी आग्रह कि प्रतिदिन सकोरे में पानी रखें, ताकि पंछी पानी पी सके। आयोजन में अध्यक्ष नीरजा फौजदार, सचिव श्वेता जैन, उपाध्यक्ष नीता ओशीन, नीता गिल्ला, सलाहकार नम्रता मंहत, अंजू ओशीन, अनामिका जैन आदि उपस्थित थी। सभी ने मिलकर महावीर स्वामी के जयकारे लगाए।

