नर्मदापुरम / रविवार को भारत विकास परिषद नर्मदापुरम द्वारा नवीन सत्र के लिए कार्यकारिणी का गठन स्थानीय इंडियन कॉफी हाउस में किया गया। नई कार्यकारिणी में अमन दुबे को अध्यक्ष, नलीन पटेल को सचिव एवं अखिलेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस अवसर पर परिषद के जिला समन्वयक डी एस दांगी एवं पूर्व अध्यक्ष श्रीमती वन्दना शर्मा को भारत विकास परिषद दक्षिण प्रांत की प्रांतीयकारिणी में क्रमशः प्रान्त संयोजक महिला एवं विस्तारक के पद का दायित्व प्राप्त होने की जानकारी सभी उपस्थित सदस्यों को प्रदान की गई । तत्पश्चात परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रांतीय दायित्व के लिए मनोनीत पदाधिकारियों का सभी सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं पुष्प मालाओं से स्वागत, अभिनंदन कर मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। इसी के साथ आज परिषद में नवागत सदस्य दिव्यम गर्ग, अरविंद सरकार एवं सुश्री अंकिता सरकार को भारत विकास परिषद की सदस्यता ग्रहण करवाकर परिषद द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत कर हार्दिक अभिनंदन किया गया । वर्ष 2025-26 में प्रांतीय परिषद द्वारा जिला परिषद को इंदौर में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्राप्त होने पर बधाइयां दी गई। यह सेवा सम्मान परिषद की सदस्या सुश्री अदिति शर्मा द्वारा प्राप्त किया एवं जिले की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । इस बैठक में डी एस दांगी, श्रीमती वंदना शर्मा, अमन दुबे, नलिन पटेल, अखिलेश गुप्ता, चंद्रशेखर शर्मा, प्रीतमसिंह भदौरिया (पप्पू भईया), हरिसिंह चौहान, श्रीमती ऊषा अग्रवाल, श्रीमती माया अग्रवाल, दिव्यम गर्ग, अरविंद सरकार एवं श्रीमती अंकिता सरकार उपस्थित रहे । अंत में अखिलेश गुप्ता कोषाध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

