
नर्मदापुरम / रायसेन / जिला मुख्यालय पर बीती रविवार-सोमवार की रात 12.30 बजे रायसेन बाईपास गोपालपुर चौराहे पर खड़े एक ट्रक से स्कूटी सवार आरक्षक एवं एसपी के स्टेनोग्राफर की हुई भिड़ंत में युवा आरक्षक की घटना स्थल पर हुई मौत, स्टेनोग्राफर गंभीर रूप से हुए घायल जिन्हें भोपाल रेफर किया गया। एडिशनल एसपी कमलेश खरपुशे ने बताया कि बीती रविवार-सोमवार की रात करीब 12:30 बजे अपनी स्कूटी से रायसेन बाईपास गोपालपुर चौराहे से वापिस पुलिस लाइन रायसेन स्थित अपने आवास पर वापिस आ रहे, एसपी ऑफिस में पदस्थ एसपी के स्टेनोग्राफर ललित मार्को एवं युवा आरक्षक नमन मुदगल 23 वर्ष पिता स्व. दुर्गाप्रसाद मुदगल निवासी नर्मदापुरम की वहां खड़े एक ट्रक से भिड़त हो गई। जिससे स्कूटी चालाक नमन मुदगल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि स्टेनोग्राफर ललित मार्को को बुरी तरह घायल हो गए। खबर मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं एडिशनल एसपी कमलेश खरपुशे, रायसेन थाना प्रभारी सहित पुलिसबल मौके पर पहुंचा और दोनों को तत्काल लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने नमन मुदगल को मृत घोषित कर दिया, जबकि स्टेनोग्राफर ललित मार्को की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें भोपाल रेफर किया गया है। मृतक युवा आरक्षक नमन मुदगल के पिता दुर्गाप्रसाद मुदगल प्रधान आरक्षक थे ओर वह भी इकलौते थे और उनकी तीन बहनें है। पिता की आकस्मिक मौत के बाद उनका इकलौता पुत्र 14 वर्षीय नमन मुदगल की बाल आरक्षक के पद पर रायसेन एसपी ऑफिस में अनुकंपा नियुक्ति हुई थी ओर वो तभी से यहीं एसपी ऑफिस में पदस्थ था। पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

