
नर्मदापुरम / मीनाक्षी चौक स्थित इच्छापूर्ति मंदिर में शनिवार शाम को भव्यता के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ माता रानी की आरती की। यह आयोजन देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य पं. सोमेश परसाई के सानिध्य में हुआ था। इच्छापूर्ति मंदिर समिति अध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि नवरात्रि के बाद दसमी तिथि पर मीनाक्षी चौक पर महाआरती का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में भाजपा नेतागण, श्रद्धालुगण आदि उपस्थित रहे। सभी का समिति अध्यक्ष श्री यादव ने आभार माना।

