
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, भोपाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुपालन में तथा स्थानीय परिस्थितियों एवं जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला नर्मदापुरम में पूर्व में घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाश सूची में महावीर जयंती” के उपलक्ष्य में दिनांक 30 मार्च 2026 (सोमवार) को जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है कि दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुली रहेंगी।

