

सिवनी मालवा / म प्र.जन अभियान परिषद सिवनी मालवा द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत CMCLDP विद्यार्थियों द्वारा रंगोली चित्रकला का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, जल संचयन और जल संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत की। छात्रों ने रंगोली और चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को जल बचाने का संदेश दिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। संभाग समन्वयक कोशलेश तिवारी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “जल ही जीवन है और इस तरह की कार्यक्रम मे लोगो की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भाव जगाती हैं। विद्यार्थियों की कला समाज को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।” उन्होंने आगे कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि व्यवहार में जल संरक्षण को अपनाना है। और अपने अपने प्रयोग शाला ग्राम में जल संरक्षण को लेकर घर घर ये संदेश पहुँचना है जल को बचाना है, दीवार लेखन,करने पर छात्रों को जानकारी दी। विकास खंड समन्वयक हरि दास दायमा ने छात्रों को उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि “गाँव और कस्बों में इस तरह की गतिविधियाँ जल संरक्षण को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य MSW Bsw के विधार्थियों द्वारा किया जा रहा है। विद्यार्थी ही भविष्य के निर्माता हैं और उनका योगदान इस अभियान को सफल बनाने में अहम है।” सभी विद्यार्थियों को जल संरक्षण को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर परामर्शदाता रघुवीर मालवीय, सेवनदास लोवंशी, नेहा यादव, श्यामा रघुवंशी मौजूद रहे।

