
इटारसी / शहर में निवास कर रहे बंजारा, लौह पीटा सहित अन्य घुमंतू एवं वंचित समुदायों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कल नगरपालिका से किए गए एक छोटे से निवेदन के बाद नगरपालिका द्वारा इन परिवारों के लिए पानी की व्यवस्था शुरू की गई है, पानी का टैंकर भेजकर। सबसे बड़ी बात की जल किए वादे को पूरा होने पर ही उनके साथ चाय पीने की बात कही थी तो उस वादे को भी निभाया , पानी आने के इस पहल के लिए कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी (गज्जू) ने नगरपालिका का आभार जताया है। हालांकि, तिवारी ने स्पष्ट किया कि यह केवल शुरुआत है और अभी कई मूलभूत सुविधाएं इन लोगों तक पहुंचना बाकी हैं। उन्होंने अब बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर घुमंतू परिवारों के लिए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। तिवारी हाल ही में इनके पास पहुंचे, जहां उन्होंने उन लोगों की समस्याओं को करीब से समझा। उन्होंने बताया कि वर्षों से यहां रह रहे इन परिवारों के पास न तो पक्के मकान हैं और न ही स्वच्छ पानी, शौचालय, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित नजर आ रही हैं, क्योंकि इन जरूरतमंद परिवारों तक इनका लाभ नहीं पहुंच पा रहा है।
तिवारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि “क्या ये लोग इंसान नहीं हैं? क्या इन्हें सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार नहीं है?” उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन परिवारों के लिए तत्काल आवास, शौचालय, साफ-सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इस संबंध में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे कांग्रेस परिवार, कांग्रेस सेवादल और यंग ब्रिगेड के साथ मिलकर वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए बड़ा आंदोलन करेंगे साथ में सेवादल जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता भी मौजूद थे उन्होंने भी कहा कि यह केवल मांग नहीं, बल्कि मानवता से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

