
नर्मदापुरम / विगत दिवस शिक्षक पात्रता परीक्षा मामले को लेकर राज शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई। प्रांत अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मुलाकात कर चर्चा करते हुए उक्त मामले में पुनर्विचार याचिका से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के नाम से पुनर्विचार याचिका हेतु कार्यवाही पूर्ण की। प्रांत अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर उत्पन्न असमंजस की स्थिति से शिक्षकों को चिंतित होने की एवं व्यक्तिगत रूप से सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे साथ ही उक्त मामले को लेकर शासन स्तर पर भी सतत संवाद बना हुआ है। राज्य शिक्षक संघ ने प्रदेश भर में विधायकों एवं सांसदों के माध्यम से भी उक्त मामले को लेकर अपनी बात रखी गई है। प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल में गजेन्द्र बछले, नागेंद्र त्रिपाठी, नरेंद्र त्रिपाठी, राजेश ऐलिया, गिरीश द्विवेदी शामिल रहे।

