
नर्मदापुरम / नर्मदा नदी के उत्तर तट स्थित प्राचीन एतिहासिक पौराणिक पुरातत्व धरोहर आस्था मन्नत का केंद्र गुंजारी- नर्मदा संगम पर स्थित राम-जानकी मंदिर में मंत्री म प्र शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग प्रहलाद पटेल का ग्राम जोशीपुर जनपद पंचायत बुधनी जिला सीहोर में “जल गंगा संवर्धन अभियान” जल संरक्षण के लिए संकल्प के अन्तर्गत माँ नर्मदा नदी एवं गुंजारी नदी के संगम पर “स्वच्छता सेवा का निरीक्षण एवं जनसहयोग से राम जानकी मंदिर के घाट का कायाकल्प अभियान” में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि वर्षों पुराना घाट जो बाढ के कारण मिट्टी में दब गया था, उसे जनसहयोग और जनभागीदारी से नर्मदा सेवा भक्तों द्वारा मिट्टी हटाकर घाट की सीढियों को निकाल कर घाट का कायाकल्प किया जा रहा है। जनसहयोग से सेवा भक्तों द्वारा मान सेवी सहयोग राशि एकत्र कर जे सी बी, टेक्टर ट्राली की मदद है। सीढ़ियों पर से मिट्टी हटाने का कार्य किया जा रहा है। आज के मूल्य में करोड़ों रुपये की लागत का घाट जो मिट्टी में दबा था उसे सही सलामत बाहर निकालने का अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने जनसहयोग से किऐ जा रहे इस कार्य की प्रशंसा की एवं कहा कि सरकार के भरोसे बैठे रहने से ऐसे कार्य नहीं हो सकते हैं सिर्फ जनभागीदारी से संभव है। इस अवसर पर बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, बुधनी नगर पंचायत वार्ड नं 15 पार्षद पुजा राहुल रिठोरिया, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनिता अर्जुन मालवी, जनपद अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, जोशीपुर पंचायत सरपंच शिशुपाल सिंह उपस्थित रहे। ग्रामीण जन और मंदिर से जुड़े भक्त गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।

