
इटारसी / सेवा भारती जिला नर्मदापुरम के द्वारा इटारसी नगर की मधुकर सेवा बस्ती में संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सेवा भारती जिला अध्यक्ष सतीश सावरिया, सेवा भारती विभाग समन्वयक शिवप्रताप सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत, संस्कार केंद्र पालक श्रीमती मनीषा राजपूत के द्वारा दीप प्रज्वलित कर संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सतीश सांवरिया ने संस्कार केंद्र की शिक्षिका दीदी एवं संस्कार केंद्र के बच्चों कों सेवा भारती के कार्यों की जानकारी दी। नर्मदा पुरम जिले में चलने वाले सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से समझाया एवं संस्कार केंद्र के माध्यम से बस्ती में होने वाले परिवर्तन के बारे में बताया गया।

