
माखननगर / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना बागरातवा रेलवे स्टेशन पर की गई। नवांकुर संस्था संचालक नीतिराजसिंह यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों यात्रियों का आना जाना रहता है, वे ठंडे पानी के लिए परेशान रहते हैं। इसलिए समिति ने यहां प्याऊ की स्थापना की। रेलवे स्टेशन प्रबंधक बागरा नीलेश राय ने समिति के कार्य की प्रशंसा की एवं सभी को आभार व्यक्त किया। जिसमें स्टेशन प्रबंधक नीलेश राय, नवांकुर संस्था अध्यक्ष नीतिराजसिंह यादव सचिव मनोज परसाई, रेलवे स्टाप से ओम तिकड़ी एवं भरत कुमार बागरातवा समाजसेवी मुकेश वर्मा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानागांव अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सचिव हरिनारायण यादव आदि उपस्थित रहे।

