नर्मदापुरम / धीरे-धीरे मार्च का महीना खत्म होने वाला है। अप्रैल व मई माह में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाती है। लेकिन बीते दिनों 24 घंटे में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है और दिन के तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग द्वारा 27 मार्च को रात्रि का तापमान अधिकतम 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 28 मार्च रात्रि को 23.2 डिग्री दर्ज किया गया, 24 घंटे में रात का तापमान 0.7 डिग्री अधिक रहा। वही 27 मार्च को दिन का तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया एवं 28 मार्च को 38.3 डिग्री दर्ज किया जो की 24 घंटे में 0.2 डिग्री कम हुआ है।

