
नर्मदापुरम / राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल में दिनांक 23 मार्च 26 से 27 मार्च 26 तक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आयोजित 5 दिवसीय प्राचार्य क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का अपर संचालक डॉ. मनीष वर्मा ने अवलोकन करने के उपरांत अपने उदगार वयक्त किए गए। इस अवसर उन्होंने रेलवे रिजर्वेशन प्रक्रिया एवं निर्वाचन आयोग की बी एल ओ के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य उदहारण देते हुए प्रतिभागियों को विद्यालयों में शैक्षिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल करने पर ज़ोर दिया। जिस प्रकार रेलवे रिजर्वेशन में कागज़ के चार्ट के स्थान पर टीटीई टैबलेट का उपयोग कर चंद सेकंड में प्रत्येक यात्री का सत्यापन दर्ज कर उलेते हैं और प्रतीक्षा सूची के यात्री को भी उसके टिकट कन्फर्म होने या नहीं होने की सूचना उसके मोबाइल पर संदेश से हाथों हाथ मिल जाती है, उसी प्रकार शिक्षक भी सरकारी ग्रांट से क्रय किए गए टैबलेट से सत्र के प्रारम्भ में अपनी कक्षा के विद्यार्थियों का डेटा सेव करके प्रतिदिन उनकी कम समय में हाजरी दर्ज कर सकते हैं तथा यदि उनके अभिभावक का मोबाइल नंबर भी दर्ज हो तो उन्हें भी मोबाइल पर उनके बच्चे की उपस्थिति मैसेज के रूप में भेजी जा सकती है। इसी प्रकार प्रत्येक शिक्षक स्मार्ट क्लास के स्मार्ट बोर्ड अनुप्रयोग सीखकर अपना अध्यापन कार्य प्रभावी बना सकता है। जब निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में भी मोबाइल ऐप के जरिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/शिक्षक ऑनलाइन कार्य कर सकते हैं तो हमें भी विद्यालयों में उपलब्ध स्मार्ट क्लास, आई सी टी लैब, टैबलेट इत्यादि का उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। विद्यालय के संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं प्रबंधन से हम विद्यार्थियों के लिए रुचिकर शैक्षिक एवं सह शैक्षिक गतिविधियां संचालित कर सकते हैं। यह गौरतलब नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 में सभी विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु आयुक्त लोक शिक्षण मध्यप्रदेश शिल्पा गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के 1561 शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को क्षमता वृद्धि हेतु 20 बैच में 5-5 दिवस का आवासीय प्रशिक्षण भारत सरकार शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय संस्थान NITTTR भोपाल में प्रदान करने हेतु संस्थान के संजय अग्रवाल प्राध्यापक, प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए निदेशक बनाए गए हैं तथा लोक शिक्षण संचालनालय के डॉ. महेश जैन को समन्वयक का दायित्व दिया गया है।

