नर्मदापुरम / अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक प्रखर वक्ता राम जन्म भूमि आंदोलन के महानायक डॉ. प्रदीप तौगड़िया मंगलवार 31 मार्च को नर्मदापुरम आएंगे। सर्वप्रथम श्री तोगड़िया अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद नर्मदापुरम के जिला अध्यक्ष राजीव गौर के निवास ग्वालटोली प्रातः 09:30 बजे पहुंचेंगे। प्रातः 10:30 बजे सेठानी घाट पर स्वागत एवं माँ नर्मदा का पूजन पाठ किया जाएगा। इसके बाद पूर्व विधायक पं. गिरिजा शंकर शर्मा के निवास पर उनका स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात धीरज चौकसे के निवास पर भी उनका स्वागत किया जाएगा, इसके बाद श्री तोगड़िया शहर से प्रस्थान करेंगे।

