
नर्मदापुरम / शहर के कमिश्नर कॉलोनी निवासी जो हाल मुकाम इटारसी में रह रहे हैं ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करने को लेकर पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है। राजेश चौहान का कहना है कि जब वह शिकायत लिखाने थाने पहुंचे तो उन्हें भगा दिया गया। राजेश ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अवगत कराया कि उनकी पत्नि सरिता अहिरवार और दोनों लड़कों व एक अन्य साथी के द्वारा उनके ऊपर जान लेवा हमला किया गया था। उनके पास रखे पैसे भी छुड़ा लिये थे । साथ ही हॉस्पिटल में छोड़ दिया था और गाड़ी भी रख ली थी। जब गंभीर अवस्था में शिकायत दर्ज कराने गया तो थाना सिटी में मेरी शिकायत दर्ज नहीं कि गई और उल्टा मुझे ही भगा दिया था। दो तीन बार शिकायत करने गया मगर मेरी शिकायत दर्ज नहीं कि गई है। मेरी पत्नि के द्वारा तीन चार बार मेरे साथ मारपीट की गई, जिसकी शिकायत करने गया था। मेरी पत्नि मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जाती है तो उसकी शिकायत दर्ज कर लेते हैं मेरी शिकायत दर्ज नहीं हो रही है, वह जान से मारने की धमकी भी देती है। मेरी शिकायत दर्ज की जाए और संबंधित पर कार्रवाई की जाए।

