
नर्मदापुरम / गर्मी ने दस्तक दे दी है इसी को ध्यान में रखते हुए अयोध्यावासी वैश्य (गुप्ता) महिला मंडल ने कहा कि आप सभी बेजुबान पक्षियों के लिए पानी मिट्टी के बर्तनों में ही अपनी छत पर और पेड़ों पर अवश्य रखें और साथ ही आप भी सभी को प्रेरित भी करें कि वह भी यह व्यवस्था पक्षियों के लिए करें। गर्मियों में पशु पक्षियों की सेवा पुण्य का काम है और थोड़ा सा पानी पक्षियों के लिए संजीवनी के समान है। यह अपील श्रीमती सुषमा गुप्ता एवं समस्त महिला मंडल द्वारा की गई। जिसमें पूनम गुप्ता, राखी गुप्ता, काजुल गुप्ता, शाल्वी मीना गुप्ता, कल्पना, स्वाति, शिवांगी, अवनि, सोनाली गुप्ता आदि ने की।

