
पिपरिया / अयोध्या के राजा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म महोत्सव रामनवमी के अवसर पर श्री राम उत्सव समिति एवं समस्त नगर वासियों के द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा की प्रथम पंक्ति में भगवान श्री राम की पालकी दूसरी पंक्ति में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध ढोल नगाड़ा मंडल तृतीय पंक्ति में अश्व पर सवार सनातन के ध्वजवाहक तथा चौथी पंक्ति में श्री राम दरबार की झांकी सजाई गई तथा शोभा यात्रा की आखिरी पंक्ति में शहर के प्रसिद्ध पारंपरिक अखाड़ा मंडल का प्रदर्शन रहा। शोभायात्रा पचमढ़ी रोड नाके से प्रारंभ होकर पुराना गल्ला मंडी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चन एवं प्रसादी के वितरण के साथ समाप्त हुई। शोभा यात्रा का जगह-जगह शहर के धर्म प्रेमियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय पदार्थ से भव्य स्वागत किया गया। पचमढ़ी रोड स्थित तहसील तिराहा पर संत भूरा भगत कतिया समाज निस्वार्थ सेवा समिति पिपरिया के द्वारा क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी एवं जनपद पंचायत की अध्यक्ष सुश्री संध्या सिंगारे के नेतृत्व में शोभायात्रा का सामाजिक जनों की गरिमा मय उपस्थिति में भव्यता के साथ शोभायात्रा में शामिल नगर वासियों का पुष्प बरसा एवं शीतल पेय पदार्थ पिलाकर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में भगवान श्री राम की पालकी को क्षेत्रीय विधायक ठाकुर दास नागवंशी, राजा पलिया सहित धर्म स्वावलंबियों ने कंधा दिया। जिनका समिति सदस्यों ने पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया तथा शोभा यात्रा में चल रहे समस्त श्रद्धालुओं पर संत भूरा भगत आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने जिनमें सर्व राकेश पगारे, मनोज नगौत्रा, राजेश कुमार ग्यारसे, रवि शंकर अमरवंशी, गोपाल कृष्णा सूर्यवंशी, विपिन बान, पंकज बान, मुकेश खुरवंशी, देवकिशन खुरवंशी, कमलेश आरसे, दीपक पठारिया, बलराम जावरिया, नेतराम बाकलवार, राजेश पगारे, योगेश नागवंशी, ऋषि कुमार भंन्नारिया, गुड्डू सिंगारे, राजू बेलवंशी, दुर्गा प्रसाद बान, अजय सुखद, विनोद नायक, विनोद नगोत्रा, कमलेश नागवंशी, दिनेश ढाकारिया मातृशक्ति शक्तियों में श्रीमती ममता नागवंशी, ममता नगोत्रा, माया जावरिया, श्रीमती ज्योति सुखदमे शोभा यात्रा में चल रहे धर्म स्वावलंबियों पर पुष्प वर्षा की।

