

नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे छिंदवाड़ा से भोपाल लौटते समय कुछ क्षणों के लिए पथरोटा स्थित 11 मुखी हनुमान मंदिर के पास दर्शन करने हेतु रुके। राइस मिल में रहते हुए जैसे ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय को जीतू पटवारी के आने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन एवं अन्य साथियों सहित पटवारी का स्वागत करने हेतु मंदिर के समक्ष पहुंच गए और उन्होंने जीतू पटवारी एवं सुखदेव पांसे से मुलाकात कर उनका स्वागत किया एवं कुछ आवश्यक चर्चा की। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

