
नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से बिजली की बड़ी हुई दरे लागू किए जाने पर इसका घोर विरोध किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा वर्तमान में आमजन गैस की बढ़ती हुई कीमत पेट्रोल, डीजल की बढ़ती हुई कीमत से परेशान है। वही पर मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार 1 अप्रैल से 4.80 प्रतिशत बिजली की बड़ी हुई दरें लागू करने जा रही है। जिसका जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, आम जन और परेशान होंगे। एलपीजी गैस सिलेंडर पेट्रोल डीजल कि अचानक बड़ी हुई कीमत से मध्यम वर्ग के परिवार वैसे ही परेशान है। दूसरी दूसरी ओर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की यह सरकार अचानक बिजली के दरों को बढ़ाकर आम जनों की कमर तोड़ देने का काम करेगी। डॉ. मोहन यादव की सरकार को जनहित में बड़ी हुई दरें के बिल को तत्काल वापस लेना चाहिए अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने पर मजबूर होगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई है।

