

नर्मदापुरम / संस्था की स्थापिका एवं अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि जिस उद्देश्य को लेकर संस्था का गठन किया गया था, संस्था निश्चित ही अपने कार्यों में सफल रही है। समाज सेवा के साथ देश भक्ति, महिला सशक्तिकरण, साक्षरता अभियान, मेडिकल कैंप, पर्यावरण संरक्षण एवं रोज़गार के लिए प्रेरित करना। साथ साथ धार्मिक आयोजन भी करना। गर्मी में पशु एंव पक्षियों के दाना पानी एंव पिकनिक कर मनोरंजन करना आदि। सभी कार्यों को वखूवी संचालित किया जा रहा है। शनिवार 28 मार्च 10 वीं सालगिरह पर प्रतिवर्षानुसार मॉं नर्मदा जी पूजन आरती कर आशीर्वाद लिया। पूजन संस्था के परम संरक्षक डॉ. गोपाल प्रसाद खड्डर ने विधी विधान से करवाई। साथ में संरक्षक अध्यक्ष नीरजा फौजदार, रामगोपाल चौबे, आर एस चौहान, अशोक श्रीवास्तव, एन सी जैन, जॉन आजाद, अनीता आर एल जैन, जयंती जैन, शारदा जैन, वंदना शर्मा, उषा अग्रवाल, अल्पना सक्सेना, अनामिका वर्मा आदि उपस्थित थी। सभी ने मिलकर मॉं नर्मदा के जय कारे लगाये।

