
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान की सहमति से नर्मदापुरम जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी द्वारा नर्मदापुरम जिला किसान कांग्रेस में ब्लॉक/नगर किसान कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की है। उक्त जानकारी देते हुए जिला किसान कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र महालहा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सिवनीमालवा विधानसभा में 4 ब्लॉक/नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष, होशंगाबाद विधानसभा में 3 ब्लॉक/नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष, सोहागपुर विधानसभा में 5 ब्लॉक/नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष, पिपरिया विधानसभा में 7 ब्लॉक/नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। जिला किसान कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र महालहा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि किसान कांग्रेस में सिवनीमालवा ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त यादव,
शिवपुर उपब्लॉक अध्यक्ष मनीष वर्मा (बंटी),डोलरिया उपब्लॉक अध्यक्ष विजय गौर, केसला ब्लॉक अध्यक्ष विजय कांवरे, इटारसी नगर अध्यक्ष अखिलेश पटेल चुन्ना, नर्मदापुरम नगर अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान, नर्मदापुरम ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रिखीराम यादव, सोहागपुर ब्लॉक अध्यक्ष दीवान शैलेन्द्र शाह, सोहागपुर नगर अध्यक्ष गणेश अहिरवार, बाबई ब्लॉक अध्यक्ष राजेश (ऋतुराज) पटेल, बाबई नगर अध्यक्ष राजेश चौहान, रामपुर उपब्लॉक अध्यक्ष धनसिंह भदौरिया(लक्की), पिपरिया नगर अध्यक्ष राजू पटेल, पिपरिया ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, पचमढ़ी नगर अध्यक्ष रोहित मेहरा, बनखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष देवराजसिंह जूदेव, बनखेड़ी नगर अध्यक्ष सुरेश पटेल, चांदोंन उपब्लॉक अध्यक्ष आशीष पटेल रिंकू, मटकुली उपब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर की नियुक्ति की गई हैं। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी ने बयान में कहा कि किसान साथियों की समस्याओं के लिए ब्लॉक नगर स्तर पर किसान कांग्रेस संघर्ष के लिए तैयार रहेगी ।

