


नर्मदापुरम / बड़वाह / रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार शाम को नागेश्वर मंदिर परिसर से श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में धूमधाम से भव्य शोभा यात्रा निकली। यात्रा की शुरुआत नागेश्वर मंदिर से भगवान श्री राम जी का सुसज्जित डोले का पूजन अर्चन सुंदरधाम आश्रम के गादीपति श्री श्री 1008 बालकदास जी महाराज के सानिध्य गोपाल मंदिर के गादीपति महंत श्री हनुमान दास महाराज नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, पंडित अखिलेश गौतम, सुनील नामदेव, यात्रा प्रभारी निशांत सोनी गोलू , लखन परिहार, डेसा मेराना, प्रवीण, छोटू बैरागी, रितेश कौशल, अजय लखन, सत्री कुवादे, लक्की राव, पप्पू शाह, अंकुश विश्वकर्मा के साथ समाजसेवी संगठन ने भगवान श्री राम जी की पूजन आरती के साथ की।
भजनों की प्रस्तुति पर थिरके भक्त….
शोभायात्रा में भजन गायक ओमप्रकाश पटेल ने भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं शोभायात्रा में भगवान श्रीराम को डोले में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। यात्रा में शामिल युवतियों ने साफा बाँधकर श्री रामजी के उदघोष लगाए। शोभायात्रा के दौरान सेवा म्यूजिकल ग्रुप धामनोद द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। उनके साथ ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की दुर्गावाहिनी की संयोजिका नीलम कौशल स्वाति के नेतृत्व कलाकारों द्वारा हेरात अंग्रेज कलाबाजी का करतब दिखाए गए। शोभायात्रा में बाहुबली हनुमान नटखट हनुमान, भगवान श्री राम लक्ष्मण, राधा श्रीकृष्ण की चलित झाकी इंदौर के कलाकारों ने भजनों की धुन पर सड़क मार्ग पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं को मोबाइल से सेल्फी लेने को विवश कर दिया। साथ ही बैंड बाजे, डीजे, डोल ताशे, घोड़े, बग्गी यात्रा में शामिल थे। शोभायात्रा के दौरान एक चलित हवन कुंड में गुग्गुल प्रज्ज्वलित किया जा रहा था, जिससे पूरा मार्ग सुगंधित हो गया।
शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया……
इस दौरान राकेश गुप्ता मित्र मंडल महिमा ठाकुर भाजपा नगर मंडल, सर्व ब्राह्मण समाज अनिल राय मित्र मंडल, नगर हिन्दू संगठन विजय सोनी मित्र मंडल, राठौड़ समाज, बोहरा समाज, जूनियर नगर हिन्दू संगठन क्षत्रिय राजपूत समाज बड़वाह, संतोष चंद्रवंशी, अग्रवाल समाज, सिख समाज दीपक ठाकुर मित्र मंडल, डॉ. अजय मालवीय साईं हॉस्पिटल ग्रुप बड़वाह सहित अन्य सामाजिक, धार्मिक राजनैतिक संस्थाओं ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
बग्गी में आसीन श्री महंत ने भक्तों को दिया आशीर्वाद……..
शोभायात्रा में बग्गी पर आसीन गोपाल मंदिर के महंत हनुमानदास महाराज का भक्तों ने जगह-जगह स्वागत सम्मान किया और महंत श्री भक्तों को आशीर्वाद देते चल रहे थे। शोभायात्रा नागेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मागों से होकर पुनः नागेश्वर मंदिर पहुंची। जहां रात्रि 12 बजे भगवान श्रीराम जी की महाआरती के बाद शोभायात्रा का समापन हुआ।
रात 12 बजे तक हुआ समापन……
.
पुरुषोत्तम श्रीरामजी की शोभायात्रा नागेश्वर मंदिर से निकलकर कालका माता, झंडा चौक, एमजी रोड़, मेन चौराहा, जय स्तंभ चौराहा होकर नंदा मार्ग कुम्हार मोहल्ला, विनोबा मार्ग, तिलमाण्डेश्वर मार्ग, गुरवा मोहल्ला, जवाहर मार्ग से निकली। जिसके बाद यात्रा सराफा बाजार, शीतला माता मंदिर होते हुए पुनः नागेश्वर मंदिर परिसर पहुंची। जहां रात्रि 12 बजे आरती कर आयोजन का समापन हुआ।
दुर्गावाहिनी ने अखाड़े में हाथ आजमाए……
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की संयोजिका नीलम कौशल, बबली स्वाति कुल्हारे के नेतृत्व में दुर्गावाहिनी की युवतियों ने तलवार बाजी, लाठी, लट्टू सहित अखाड़ों की सामग्रियों से अपने हाथ आजमाए। वहीं युवतियों की टीम द्वारा ध्वनि यत्र की सुमधुर भजनों की धुन पर हाथों में भगवा उठाकर जमकर थिरकते हुए नजर आए। साथ ही खोखली माता मंदिर भक्त मंडल के युवाओं के द्वारा टैक्टर वाहन में सवार होकर ढोल ताशे नगाड़े सहित अन्य वाग यंत्रों को बजाते हुए नजर आए।
शोभायात्रा में शामिल थी…….
शोभायात्रा में घुड़सवार बग्गी में राम सीता माता लक्ष्मण हनुमान अयोध्या में विराजित भगवान रामजी की चलित भव्य विद्युत से सुसज्जित झाकी ढोल ताशे बैंड आनंदेश्वर भक्त मंडल कवर कालोनी भजन मंडल द्वारा राम धुन का स्मरण करते हुए राहुल सावनेर द्वारा एलईडी के द्वारा माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डोले में विराजित मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री राम जी भजन गायक कलाकार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ता ने पाईरो से डोला सजाया गया चमक वाली मशीन सहित अन्य सामग्रियां शामिल थी।
शोभायात्रा में सहयोग रहा……
एसडीएम सत्यनारायण दर्रा, एसडीओपी अर्चना रावत, तहसीलदार शिवराम कनासे, थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़, नगर पालिका सीएओ कुलदीप किंशुक सहित अन्य विभागों का शोभायात्रा में भरपूर सहयोग मिला। इस मौके पर जगदीश अग्रवाल, अनिल राय, रवि जैन, अतुल आरस, कमल व्यास, महिम ठाकुर, रवि एरन, गणेश चौधरी, अंकित गुप्ता, महेंद्र अमई, निखिलेश खंडेलवाल, भुवनेश सेंगर सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे।

