
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम के लक्ष्मी कल्याण समिति बसनिया कला सेक्टर क्रमांक 5 के ग्राम चौकी गांव में। शनिवार दिनांक 27/3/2026 को जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में बैठक रखी गई। इसमें पानी का सदुपयोग करें, पानी को बर्बाद ना करें व स्वच्छता पर चर्चा की गई। साथ ही इस अवसर पर कन्या पूजन भी किया गया। जल स्रोत, वृक्षों का पूजन किया गया। इसके बाद कन्या भोजन का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सभी सदस्य सरपंच प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ व्यक्ति उपस्थित रहे।

