

नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत कार्यरत नवांकुर ज्ञान सरोवर वेलफेयर सोसायटी नर्मदापुरम के द्वारा नगर विकास,ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम विकास, जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समिति सदस्यों को सशक्त बनाना रहा। प्रशिक्षण जिला समन्वयक पवन सहगल विकासखंड समन्वयक नरेंद्र देशमुख के मार्गदर्शन में हुआ। वही नवांकुर संस्था अध्यक्ष साहिल तिलोटिया ने कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां शासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती हैं। इनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने समिति सदस्यों को ग्राम स्तर की समस्याओं की पहचान कर सामूहिक प्रयासों से समाधान निकालने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वीणा पानी संगीत एवं सामाजिक संस्था से आनंद नामदेव ने समिति के संगठनात्मक संचालन, रिकॉर्ड संधारण, कार्यों के पारदर्शी दस्तावेजीकरण तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की वही संस्था अध्यक्ष ने नशामुक्ति, जल संरक्षण, वृक्षारोपण के विषय पर प्रकाश डाला। वही समाजसेवी संगीता बरखने ने आत्मनिर्भरता पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर, ग्राम विकाश प्रस्फुटन समिति से कविता राजपुत, रचित तिलोटिया, आकाश प्रजापति, निखिल पाल, अन्नू पासी, कमल किशोर, मालती राणा, काव्य राजपुत एवं नवांकुर सखी सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे परामर्शदाता राजेंद्र कुशवाह ने समिति सदस्यों को मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम एसएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू के बारे में बताया । ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, नवांकुर सखी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सभी ने ग्राम विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण संकल्प कराया गया एवं सभी ने अपने अपने ग्राम में जल संरक्षण के प्रति जनजागरण करने का आश्वाशन दिया।

