


नर्मदापुरम / शहर के ग्वालटोली स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे एक भाई ने पारिवारिक विभाग के चलते दूसरे भाई के घर में आग लगा दी। जिससे लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया और उसकी पत्नी पर चाकू से हमला भी कर दिया जिससे उसे चोट आई है। जिसका इलाज चल रहा है। खबर मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर सहित पुलिस बल पहुंच गया था। आरोपी पर मामला पंजीबद्ध कर अरेस्ट कर लिया गया। वहीं घायल भाई का इलाज चल रहा है । बताया जाता है कि गणेश यादव ग्वालटोली दुर्गा मंदिर के पीछे रहते हैं और उनका एक भाई सीहोर में रहता है जिसका नाम विजय यादव है। मकान को लेकर उनके पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसको लेकर विजय आया और उसने गणेश के घर में आग लगा दी जिससे टीवी, फ्रिज, कूलर, पुस्तक कॉपी, गहने, बर्तन सहित सोफे, कपड़े जलकर नष्ट हो गए। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। तुरंत पुलिस को खबर दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया । बताया जाता है कि मकान को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है । गणेश यादव के दो बच्चे हैं और दूसरा भाई सीहोर में रहता है। विजय यादव आए दिन विवाद करता है। घर के सभी सदस्य ज़ब ज्वारे विसर्जन में चले गए और मौका मिलते ही विजय ने घर में आग लगा दी । अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके परिजनों ने बताया कि दोनों में विवाद काफी दिनों से चल रहा है। अलग-अलग रहते हैं लेकिन आज विजय ने यह घटना कर दी।
पीड़ित की है दो छोटी बेटी, किताब कापी और ड्रेस जली….
पीड़ित गणेश यादव की दो बेटियां है जो स्कूल में प्राइवेट स्कूल में पढ़ती हैं । उनके स्कूल की ड्रेस, बर्तन खाने का सामान सब पूरा जलकर स्वाहा हो गया। घर में रखे सोने चांदी की जेवर और कुछ नगद नोट भी जल गए। गणेश यादव मजदूरी करके हाथ ठेले पर अंडे बेचने का काम करता है। नवरात्रि में वह घर पर ही था और उसके परिवार के लोग सेठानी घाट पर ज्वारे विसर्जन में गए थे। किसी ने उनको बताया तब जाकर उन्हें घटना का पता चला।
मामला दर्ज कर किया अरेस्ट…..
मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई थीं। आरोपी ने चाकू लेकर भाई की पत्नी को धमकाया भी था। उस पर बीएनएस की धारा 326,115 (2) 351 (3) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिए।
इनका कहना है…..
आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। उस पर केस दर्ज कर लिया है । अब कोर्ट में पेश किया जाएगा । उनका पारिवारिक विवाद है। मामले की जांच की जा रही है।
कंचन सिंह ठाकुर…..
थाना प्रभारी नर्मदापुरम।

