नर्मदापुरम / बुदनी /जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल मंदिर (प्याऊ) की व्यवस्था मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत गठित नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं योद्धा फाउंडेशन मध्यप्रदेश के माध्यम से किया गया। प्याऊ का शुभारंभ अर्जुन मालवीय नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा किया गया। जिससे राहगीरों को इस भीषण गर्मी में शीतल जल प्राप्त हो सके, पानी की व्यवस्था मां नर्मदा खुशी मिनरल वाटर द्वारा प्रतिदिन की जाएगी। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्जुन मालवीय, पंकज जाट, जन अभियान परिषद ब्लाक समन्वयक इन्दर कुमार, मनोज अरोरा, राकेश साहू, रामसेवक साहू, शैलेन्द्र कुमार, सचिन मेहरा, जीतेन्द्र साहू, ऋतिक प्रजापति, विकी प्रजापति, रमेश मांझी, नितिन हरियाले आदि लोग उपस्थित रहे।

