नर्मदापुरम / श्री चंद्रमौली नर्मदेश्वर धाम मंदिर होमगार्ड ऑफिस के पीछे नर्मदापुरम में रामनवमी के शुभ अवसर पर भगवान राम की झांकी के साथ पूजा अर्चना भंडारा प्रसादी वितरण धूमधाम से कराया गया। इस अवसर पर श्री चंद्रमौली नर्मदेश्वर धाम मंदिर समिति नर्मदापुरम द्वारा भगवान राम और जानकी की झांकी अलौकिक प्रस्तुत की गई। 56 भोग के साथ भगवान श्री राम जानकी की पूजा अर्चना के बाद महा आरती की गई। इस अवसर पर अयोध्या प्रसाद रावत बबलू रावत पूर्व महासचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रामनवमी की महा आरती एवं प्रसाद वितरण समारोह में भाग लिया।

