
नर्मदापुरम / शुक्रवार सुबह खर्रा घाट पर किसी युवक की मौत की खबर की सूचना पर पुलिस जब खर्रा घाट पहुंची तो देखा कि मृतक ने ब्रिज के ऊपर से छलांग लगाई होंगी, जिसकी पहचान कमलेश चौहान हाउसिंग बोर्ड निवासी जो दूध डेरी का संचालन करता था के रूप में हुई। जिसकी अपर से पत्थर पर गिरने से मौत हुई एवं उसकी बाइक ब्रिज पर ही खड़ी थी, जिसमें चाबी भी लगी हुई थी । मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर से सुबह 4:00 बजे के करीब उठकर बुधनी तरफ जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। अब सवाल यह उठता है कि मृतक स्वयं गया था या उसके साथ कुछ अन्य लोग भी थे जो इस घटना में शामिल हो। कुछ दिन पहले हाउसिंग बोर्ड की डेरी से संबंधित खबर भी छपी थी जिसका संबंध घटना से हो सकता है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

