
नर्मदापुरम / हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित श्री राम बड़े हनुमान मंदिर कॉलोनी में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चैत्र माह में मां दुर्गा देवी का अखंड नौ दिवसीय नवचंडी अनुष्ठान पाठ किया गया। मंदिर के पं. ध्रुव नारायण रिछारिया ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्र में भी प्रतिवर्ष अनुसार मां दुर्गा देवी के समक्ष दुर्गा का 9 दिवसीय अखंड पाठ पंडित बंशीधर शर्मा द्वारा किया गया एवं मां की अखंड ज्योत जलाई गई। नौ वे दिन श्री राम जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया। जिसमें कीर्तन भजन श्री राम दरबार की महाआरती की गई। शाम को मां का भव्य हवन एवं महाप्रसादी वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सभी कॉलोनीवासी सम्मिलित हुए।

