नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नर्मदापुरम द्वारा समस्त जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन परिषद द्वारा किए जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति ने माखननगर के ग्राम गूजरवाडा़ में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक नरेंद्र देशमुख के नेतृत्व में माता मंदिर परिसर में हेन्डपंप के पास श्रमदान के माध्यम से सोख्ते गड्डे का निर्माण किया गया, जिससे परिसर में साफ सफाई रहे। इस श्रमदान के अवसर पर जनपद सदस्य एवं कृषि समिति सभापति भगवानदास यादव, पार्षद सुरेश यादव, नवांकुर संस्था संचालक नीतिराज सिंह यादव, प्रस्फुटन समिति सचिव शुभम गोस्वामी, अध्यक्ष गेंदालाल यादव, विमलेश यादव, देवभूषण यादव, ताराचंद, उमेश सहित समिति सदस्य उपस्थित रहें। श्रमदान पश्चात सभी के द्वारा ग्राम में साप्ताहिक श्रमदान करने का निर्णय लिया एवं जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ ली गई।

