
नर्मदापुरम / चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तिधाम मंदिर कंचन नगर, रसूलिया में मां दुर्गा मंदिर का दसवां स्थापना वर्ष मना रहा है। इस दौरान विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। नवरात्रि की शुरुआत से ही अनेक धार्मिक कार्यक्रम हुए। आज रामनवमी उत्सव मनाया जाएगा । इसके साथ ही कल ज्वारे विसर्जन होंगे। अष्टमी पर गुरुवार हवन पूर्णाहूति हुई । शुक्रवार राम नवमी उत्सव मनाया जाएगा। शनिवार ज्वारे विसर्जन प्रातः 8 बजे से विशाल भण्डारा सायं 7 बजे से 11 बजे तक होगा। भक्तिधाम मंदिर समिति कंचन नगर हर्षित नगर, रसूलिया के पदाधिकारी ने धार्मिक लाभ लेने की बात श्रद्धालुओं से कही है।

