नर्मदापुरम / माँ नर्मदा के जल एवं तटों को स्वच्छ रखने हेत् नगर नर्मदापुरम की ग्वाल नर्मदा सेना का साप्ताहिक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान वर्षों से जारी हैं। इसी कड़ी में ग्वाल नर्मदा सेना के सदस्यों ने सेठानी घाट के बाजू में श्री काले महादेव मंदिर के नीचे काफी बड़े क्षेत्र में गोल घाट पर जागरुकता एवं सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सदस्यों ने घाट पर काफी बड़ी मात्रा में फैले कचरे को एकत्रित कर घाट को स्वच्छ किया एवं माँ नर्मदा के जल से पॉलीथीन सहित अन्य दूषित कचरे को बाहर किया। साथ ही अन्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अभियान में ग्वाल नर्मदा सेना के अध्यक्ष मोहन यादव, संयोजक धनराज यादव, तुकाराम यादवेश, सुनील यादव, पप्पू भैया, शैलेन्द्र यादव, सुनील यादव सहित अन्य सदस्यों ने श्रमदान किया।

