नर्मदापुरम / महिलाओं बालक बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए नाबालिक बालक बालिकाएं जो अपहरित होकर गुमशुदा हो जाते हैं। उनकी दस्तयाबी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नाबालिक बालक बालिकाओं के गुमशुदा होने में सतर्कता, सजगता के साथ परिजनों की जागरूकता के साथ सामाजिक जागरूकता की भी आवश्यकता है। ऐसा ही एक प्रकरण पिछले दिनों बालिका के अपहरण से संबंधित थाना क्षेत्र में हुआ। जिसमें बालिका को परिजनों एवं पुलिस की सजगता से 04 घंटे के अंदर दस्तयाब किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के द्वारा टीम को 10,000 का नगद इनाम की घोषणा की गई। जिले में 1 अप्रैल से ऑपरेशन मुस्कान चलाया जाना है। जिसके तहत जो शेष बचे बालक बालिकाएं जो अभी नहीं मिले है, उनकी पतारसी के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे । गुरुवार को तला मोहल्ला सोहागपुर की फरियादिया के द्वारा थाने में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई कि कि उसका 15 वर्षीय बालक जो मानसिक रूप से कमजोर था मां की तबीयत खराब होने से शासकीय अस्पताल सोहागपुर गई थी, घर पर बालक को अकेला छोड़ दिया था। जब वापस घर पहुंची तो बालक नहीं मिला, जिसकी गुमशुदगी दर्ज की गई। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया गया। अपहरित 15 वर्षीय बालक को 02 घंटे के अंदर दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा । थाना क्षेत्र में इस वर्ष की शुरुआत से लेकर अभी तक कुल 03 बालक गुमशुदा हुए। जिसमें 01 मिल गया एवं 02 की तलाश जारी है, वहीं 06 बालिका गुमशुदा होकर 05 बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंपा गया है। 01 बालिका की तलाश अभी जारी है बालक बालिकाओं के गुमशुदा होने पर इसकी सूचना परिजन तत्काल थाने पर आवश्यक रूप से दें।

