
नर्मदापुरम / दिनांक 18/12/2025 को फरियादी को आरोपीगण द्वारा व्हाट्सअप कॉल करके कहा कि आपका पार्सल एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है, उसको छुड़ाने के लिए रुपए लगेंगे में क्यू आर कोड भेज रहा हूँ, उसमे रुपए डाल दो। तुम्हारा पार्सल तुम्हारे घर डिलेवर हो जाएगा। इस प्रकार आरोपीगण द्वारा योजनाबद्ध तरीके से फरियादी को झांसे में लेकर धोखाधड़ी कर उससे कुल 1,04,500/- रुपये ट्रान्सफर करवा लिए । जिसके संबंध में फरियादी द्वारा थाना उपस्थित होकर वित्तीय धोखाधडी संबंधी शिकायत की गई । जिस पर थाना देहात नर्मदापुरम में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 318 (4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए चरणबद्ध तरीके से धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण से संबंधित भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्यों को एकत्रित कर आरोपियों को चिन्हित करते हुए दीगर राज्य छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) एवं जिला जालना महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी —–
1. शिवम घोसीर पिता भगवान पोसीर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम गोंडाला भाना सेनगाँव जिला हिंगोली महाराष्ट्र (वर्तमान पता – N 1250/14 सिडको, छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) महाराष्ट्र)।
2. तानाजी पिता शंकर राठौर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बडगांव थाना तालुका जिला जालना महाराष्ट्र।
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम् साई कृष्णा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक सौरभ पाण्डे द्वारा पुलिस टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा अनुसंधान टीम को 10,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।
महत्वपूर्ण भूमिका —-
थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ पाण्डे, सउनि लक्ष्मण अमोत्या. सउनि प्रवीण शर्मा, आरक्षक चेतन नरवरे, आरक्षक नर्मदाप्रसाद निमोदा, आरक्षक सुनील साहू, आरक्षक जितेंद्र शेषकर, आरक्षक सागर कुशवाह (सायबर सेल) का सराहनीय योगदान रहा।

