
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम साई कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम कार्यालय से अनावेदक सुरेन्द्र लुटारे पिता विष्णु लुटारे उम्र 45 वर्ष नि. शक्ति मंदिर के पास कोठी बाजार नर्मदापुरम के आपराधिक गतिविधियों (अवैध शराब का एवं भंडारण के 12 प्रकरण, जुआ-01 एवं मारपीट – 05, छेड़छाड़- 01 प्रकरण) में लिप्त होने से जिला बदर प्रकरण जिला दंडाधिकारी जिला नर्मदापुरम की न्यायालय में जिला बदर प्रकरण प्रस्तुत किया गया था। उक्त प्रकरण वर्तमान मे जिला दंडाधिकारी जिला नर्मदापुरम द्वारा आदेश पृष्ठ क्रमांक/ 901/रीडर/2026 नर्मदापुरम, दिनांक 23/03/26 के माध्यम से आदेश जारी कर अनावेदक सुरेन्द्र लुटारे पिता विष्णु लुटारे उम्र 45 वर्ष नि. शक्ति मंदिर के पास कोठी बाजार नर्मदापुरम को 01 वर्ष तक की अवधि तक के लिए नर्मदापुरम एवं उससे लगे सीमावर्ती जिले हरदा, बेतुल,छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सीहोर रायसेन की राजस्व सीमा से 01 वर्ष के लिये निष्काषित किया जाने संबन्धित आदेश पारित किया गया है। उक्त आदेश तामील कराया गया है। यदि उक्त अवधि मे अनावेदक द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन किया जाता है, तो अनावेदक के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत कार्यवाही की जावेगी। आगामी समय मे आपराधिक गतिविधियों मे लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

