

इटारसी / गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही कांग्रेस जनों का कार्यालय में एकत्रित होना शुरू हो गया था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सोपें। जिसमें प्रमुख रूप से बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर पंकज सोनपुरे को मनोनीत किया गया। वहीं जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पद पर प्रणाती बाछाड, जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष पद पर अशोक सोनी, जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री पद पर सचिन भाट एवं विनोद साहू, जिला सचिव पद पर मोहम्मद सरताज एवं श्रीमती पायल यादव को नियुक्त किया गया । सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय ने शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बेरोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नितेश सोलंकी का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत पांडेय के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय, पूर्व पार्षद लखन राठौर, शेख रमजान, राम नारायण गौर, पूर्व एल्डरमैन पार्षद अनिल बस्तरवार, जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमल सरकार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, चंद्रकांत बहारे, प्रमोद कलोसिया, सुशील बस्तरवार, संतोष बामने, मयंक कलोसिया, सुनील डोंगरे आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

