
नर्मदापुरम / श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल ने इस वर्ष उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का शानदार प्रदर्शन किया है। कक्षा 5वीं की छात्रा कुमारी जैनब खातून ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया, वहीं कक्षा 8वीं की छात्रा कुमारी यातिका साहू ने 91% अंक अर्जित कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। विद्यालय का यह परिणाम संपूर्ण विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक अरुण शर्मा एवं प्राचार्या श्रीमती अदिति चतुर्वेदी ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है।

