नर्मदापुरम / मार्च माह खत्म होते ही सूर्य ने अपनी प्रचंड गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा बीती रात का अधिकतम तापमान 24 दर्ज डिग्री सेल्सियस किया गया, जो कि एक रात पहले 21.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मई, जून में गर्मी अपना प्रचलन रूप में आ जाती है एवं तेज धूप में लोगों का आवागमन भी कम हो जाता है और डॉक्टर द्वारा आमजन को अपने स्वास्थ्य के लिए पानी अधिक पीने एवं धूप से बचने की सलाह दी जाती है। अधिक धूप में रहने के कारण लू लग सकती है। दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।

