

नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में मंगलवार दिनांक 24/03/26 को अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस) जितेन्द्र पाठक के नेतृत्व मे निरी. कंचन सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा हमराह स्टाफ के साथ सतरास्ता से इंद्रा चौक होते हुये अस्पताल तिराहे तक रोड पेट्रोलिंग की गयी। दौराने पेट्रोलिंग के पीए सिस्टम से अनाउंसमेंट किया गया कि रोड पर किए गए अतिक्रमण (कूलर, फ्रिज एवं अन्य दुकानों की वस्तुओ) को आमजन के उपयोग मे लायी जा रही पर न रखे। यदि उक्त कृत्य किसी प्रतिष्ठान के संचालक के द्वरा किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियामानुसार विधिसंगत कार्यवाही की जावेगी। वुधवार दिनांक 25/3/26 को थाना कोतवाली नर्मदापुरम की पुलिस टीम द्वारा पैदल रोड पेट्रोलिंग की गयी, पेट्रोलिंग के दौरान शिव फर्नीचर एवं अनिल बूट हाउस के संचालको द्वारा उक्त समझाइश को न मानते हुये पुनः सार्वजनिक रोड पर मार्ग अवरुद्ध कर जनसामान्य के यातायात के उपयोग में लाये जाने वाले मार्ग पर दुकान का स्टेंड एवं कूलर व उसके खाली खोके आदि रखकर व्यवधान उत्पन्न किया। जिस पर शिव फर्नीचर एवं अनिल बूट हाउस के संचालको के विरुद्ध धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण शीघ्र ही चालान न्यायालय में पेश किया जावेगा एवं उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

