नर्मदापुरम / राखी चौकसे निवासी एसएस ठाकुर निवासी मुख्य मार्केट का मोबाइल काली मंदिर से गुम हो गया था। जिसे थाना कोतवाली नर्मदापुरम पुलिस द्वारा साइबर सेल से लोकेशन प्राप्त कर आधे घंटे में मोबाइल राखी चौकसे को वापस किया गया। अपना गुम हुए मोबाइल को पाकर राखी चौकसे बहुत खुश हुई और उन्होंने पुलिस स्टाफ को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

